Loading...

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए अब सिर्फ इतने दिन, जल्द करे आवेदन

By PRIYANKA THAKUR Published: 2 Dec 2022, 3:55 PM | Updated: 2 Dec 2022, 3:59 PM 1 min read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 8 जनवरी को होने जा रही है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ली जाने वाली आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अब 5 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर ने कहा कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों को वेब पोर्टल एआईएसएसईई डॉट एनटीए डॉट एनआईसी डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।