सैनवाला स्कूल में अक्षय कुमार हेड बॉय व कशिश को चुना हेड गर्ल

By Ankita Published: 14 May 2024, 4:20 PM | Updated: 14 May 2024, 4:22 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आज हेड बॉय तथा हेड गर्ल का चुनाव मतदान द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूल के 332 में से 291 छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

सबसे पहले सभी छात्र-छात्राओं मतदान की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। उसके बाद ही सभी छात्र-छात्रओं ने मतदान किया। मतपत्रों की गिनती के बाद हेड बॉय बारहवीं कक्षा के अक्षय कुमार तथा हेड गर्ल कशिश चुना गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान व स्कूल के अन्य अध्यापकों ने दोनों छात्रों को अपना दायित्व पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निभाने की और उन्हें सामूहिक और संयोजन से काम करने के लिए प्रेरित किया।