लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सैनवाला स्कूल की छात्रा अवंशिका ने उतीर्ण की एनएमएमएसएस की परीक्षा

Ankita | 14 मई 2024 at 4:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश एससीईआरटी सोलन द्वारा राष्ट्रीय ससाधन सह मेघा छात्रवृति (एनएमएमएसएस) की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

बता दें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला की 9वीं कक्षा की होनहार छात्रा अवंशिका सुपुत्री हेमंत कुमार व चंचल देवी ने यह परीक्षा उतीर्ण करके विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अवंशिका को कक्षा बाहरवीं तक प्रतिवर्ष 12000 रुपए वार्षिक छात्रवृति मिलेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय ससाधन सह मेघा छात्रवृति (एनएमएमएसएस) की परीक्षा नवम्बर 2023 में आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित करवाई जाती है। परीक्षा पास करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान व एसएमसी अध्यक्ष देवराज व स्टाफ सदस्यों ने अवंशिका को बधाई दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]