Loading...

सुरेश शर्मा को चुना गया नेहर सवार स्कूल का एसएमसी अध्यक्ष

By Ankita Published: 14 Aug 2024, 8:27 PM | Updated: 14 Aug 2024, 8:31 PM 1 min read

HNN/ नाहन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेहर सवार में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अभिभावकों ने भाग लिया और पिछली कार्यकारिणी को भंग किया।

इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुरेश शर्मा को दोबारा स्कूल प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, इसमें 10 सदस्य की कमेटी बनाई गई।

कमेटी में नीलम शर्मा, पूनम शर्मा, सविता देवी, प्रेमपाल राजेश कुमार दिनेश कुमार, विजय कुमारी, सुरेश कुमार, बालमुकद शर्मा को सदस्य चुना गया। देश राज को उप प्रधान चुना गया।