HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतों की गणना होने जा रही है। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवम्बर को वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद सभी ईवीएम मशीनों को विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील करके रखा गया है। ईवीएम मशीनों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ना हो इसके लिए सीसीटीवी निगरानी और त्रिआयामी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
स्ट्रांग रूम के बाहर थ्री लेयर की टाइट सिक्योरिटी है। वहीँ, 8 दिसंबर को मतों की गणना के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। मतगणना को अब एक हफ्ता शेष बचा है जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 58 मतगणना केंद्रों में मतों की गणना भी सुरक्षा के कड़े पहरे मे होगी तथा काउंटिंग हॉल के बाहर सुरक्षा के 3 घेरे की व्यवस्था रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
काउंटिंग हॉल में मौजूद कर्मचारियों, प्रत्याशियों, और पॉलिटिकल एजेंटों की मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उधर, मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों को 2 दिसंबर से काउंटिंग की प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाएगी। उधर, राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के कड़े पहरे मे मतगणना होगी तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





