सुजानपुर होली उत्सव के लिए कल होंगे कलाकारों के ऑडिशन

By PARUL Published: 19 Mar 2024, 2:41 PM | Updated: 19 Mar 2024, 2:41 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों के चयन के लिए 20 मार्च को हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जाएंगे।

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक उपसमिति के संयोजक एवं एडीसी मनेश यादव ने बताया कि 20 मार्च को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।