Sukhwinder-Singh-Sukhu-beco.jpg

सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री बनना लगभग अब हुआ तय

HNN/ नाहन

हालांकि, पुष्ट सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस हाईकमान के द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सहमति दे दी गई है। बावजूद इसके प्रतिभा सिंह गुट इसका विरोध कर रहे हैं। तो वही एआईसीसी सूत्रों की मानें तो यदि गुट ए सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए और प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री के लिए अड़े रहे तो हाईकमान किसी तीसरे विकल्प पर अपनी मोहर लगा सकता है। अब यह तीसरा नाम अगर हर्षवर्धन चौहान का होता है तो संभवत इस पर प्रतिभा सिंह गुट कहीं ना कहीं सहमति दे सकता है।

हालांकि, हर्षवर्धन चौहान भी सुक्खू के घनिष्ठ मित्र हैं ऐसे में दोनों तरफ बराबर बैलेंस बनाने के लिए हाईकमान इस फैसले पर विचार कर सकता है। अब सवाल यह उठता है कि केंद्र में बैठी भाजपा और भाजपा सरकार प्रदेश में कांग्रेस की चल रही इस सेहरा बंदी के नजारे को बड़ी ही पैनी नजर से देख रही है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस संगठन देख रही प्रतिभा सिंह को एक बेहतर किंगमेकर की भूमिका में नजर आना चाहिए।

संभवत कूटनीतिक की राए पर अगर विचार किया जाए तो प्रतिभा सिंह को यदि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह वाली कांग्रेस को वजूद में रखना है तो एकजुटता का पाठ सबको उन्हें बढ़ाना होगा। अब यदि उनके द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के ऊपर अतिरिक्त दबाव बनाया गया तो निश्चित रूप से ना केवल कांग्रेस की बड़ी किरकिरी होगी बल्कि भाजपा जो उम्मीद लगा रही है उसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी।

बरहाल, ना केवल प्रदेश बल्कि पूरा देश इस समय हिमाचल के राजनीतिक समीकरणों पर नजर बनाए हुए बैठा है। अभी तकनीकी रूप से देखा जाए तो हर लिहाज से सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री लगभग बनना तय हो चुका है।


Posted

in

,

by

Tags: