सुक्खू सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी

ByAnkita

Mar 26, 2023

सौम्या सांबशिवन एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री कांगड़ा की नई पुलिस कप्तान

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दे सीएम सुक्खू की सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को पुलिस अधीक्षक मंडी, शालिनी अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।

इस संबंध में गृह विभाग की ओर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर इन अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं।

ये एचपीएस अधिकारी भी तबादले
एचपीपीएस अधिकारी बद्री सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छठीं आईआरबीएन धौलाकुआं सिरमौर तैनात किया गया।

इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे बृजेश सूद को अतिरिक्त एसपी लोकायुक्त शिमला और बीर बहादुर को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा तैनात किया है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: