Loading...

सीआरसी सुंदरनगर में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रकिया शुरू

By Ankita Published: 18 May 2024, 11:56 AM | Updated: 18 May 2024, 11:56 AM 1 min read

पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की यह है अंतिम तिथि….

HNN/ मंडी

प्रभारी अधिकारी सीआरसी सुंदरनगर डाॅ. राकेश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में संचालित सीआरसी केंद्र में विशेष शिक्षा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम दृष्टि बाधिता दिव्यांगता, बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता, श्रवण बाधिता दिव्यांगता के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विदित है कि हिमाचल प्रदेश तथा निकटवर्ती प्रदेशों में एकलौता सरकारी संस्थान है जहां विशेष शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनमें प्रवेश प्रक्रिया भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। विस्तृत जानकारी भारतीय पुनर्वास परिषद की वेबसाइट www.rehabcouncil.nic.in और सीआरसी सुंदरनगर की वेबसाइट www.crcsnr.org से प्राप्त कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तिथि 15 मई 2024 से 14 जून 2024 है और अधिक जानकारी लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं सीआरसी सुंदरनगर के स्टाफ मीरा सलवानी (मोबाइल नंबर 98174-47371), राम सूरत पांडेय (मोबाइल नंबर 9625370822), कुमारी दया रानी (मोबाइल नंबर 8627018220), संदीप सिंह (मोबाइल नंबर- 9882016834) पर संपर्क कर सकते हैं।

दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में प्रशिक्षित कामगारों की कमी को देखते हुए रोजगार के अवसर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में जेबीटी के समकक्ष मान्यता प्राप्त है तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करके विशेष शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक के रूप में रोजगार पाया जा सकता है।