लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण, यहाँ होगी मतों की…

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में गत 12 नवम्बर को रिकार्ड 80 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में निर्वाचन विभाग द्वारा ‘‘स्वीप’’ गतिविधियों का संचालन बेहतरीन ढंग से किया गया। उपायुक्त आज मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नाहन में ‘‘मतगणना के प्रबन्धों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 8 दिसम्बर को सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना की जाएगी। यह मतगणना प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री काॅलेज नाहन, पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना डिग्री काॅलेज पच्छाद, रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना डिग्री काॅलेज संगडाह, पांवटा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना रा.व.मा.पा. तारूवाला तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की गणना डिग्री काॅलेज शिलाई में की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने कहा कि पांचो विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और तीन स्तरीय सुरक्षा प्रणाली बनाई गई है जिसमें पुलिस और केन्द्रीय बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में मतगणना के दृष्टिगत 150 केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है। आर.के. गौतम ने कहा कि मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के दायरे के भीतर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

किसी भी व्यक्ति को मतगणना के 100 मीटर के दायरे के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं रही रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र के समीप और चुनाव परिणाम के उपरांत निकलने वाले जुलूस इत्यादि के दृष्टिगत हर हाल में कानून और व्यवस्था बनाई रखी जाएगी और दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि मीडिया को मतगणना सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने के लिए मतगणना केन्द्र के समीप मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहां पर मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना के रूझान और परिणामों की जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि वे इसे आम जनमानस तक पहुंचा सके।

उपायुक्त ने आम जन से अनुरोध किया है कि सभी लोग भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई वोटर हेल्पलाइन ऐप और अधिकृत वेब साइट results.eci.gov.in से मतगणना की अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]