सिरमौर में धान खरीद का आज अंतिम दिन, पिछले साल बेची थी इतने करोड़ रुपये की धान

HNN / सिरमौर

सिरमौर जिला में इस बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। आज धान खरीद का अंतिम दिन है। करीब डेढ़ माह चले खरीद कार्य के दौरान सिर्फ 1,060 लोगों ने एफसीआई को धान बेचा है। वही , पिछले साल 2021 की बात करे, तो सिरमौर से भारतीय खाद्य निगम के तीन खरीद केंद्रों में 2,769 किसानों से 1.52 लाख क्विंटल धान खरीदी गई थी।

बताया जा रहा है कि इस बार धान में लगे वायरस ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। कृषि विभाग ने इस साल 1.70 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा था, जो इस बार महज 16 फीसदी ही पूरा हो पाया। यानी 14 दिसंबर तक 27,789 क्विंटल धान एफसीआई ने खरीदी। इसके लिए किसानों के खाते में 5.72 करोड़ की राशि जमा की गई।

इनमें पांवटा साहिब सब्जी मंडी खरीद केंद्र में 570 किसानों से 18,613 क्विंटल, धौलाकुआं में 397 किसानों से 7,674 क्विंटल व कालाअंब में 94 किसानों से करीब 1,500 क्विंटल धान फसल की खरीद हुई है।


Posted

in

,

by

Tags: