सिरमौर पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, 440.21 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 25, 2021

HNN / पांवटा

नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि पुलिस ने एक महिला के घर में छापामारी कर गांजे की खेप बरामद की है। महिला की पहचान शकीला पत्नी राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 1 बंगाला बस्ती भाटावाली के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला घर में मादक पदार्थ रखने व बेचने का काम करती है। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर में अचानक दबिश दी और छापामारी के दौरान फ्रिज के पास छोटी-छोटी थैलियों में कुछ भरा हुआ मिला। जब पुलिस ने उन सभी थैलियों को खोलकर अंदर देखा तो उसमें गांजा पाया गया। जब सभी थैलियों को खोल कर उस को तोला गया तो वह 440.21 ग्राम गांजा पाया गया।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक महिला के घर से गांजे की खेप बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। महिला से पूछताछ जारी है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: