लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर जिला में 41 के पार पहुंचा तापमान

Ankita | 15 मई 2024 at 9:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

गर्मी से जूझ रहे लोग, दिन के समय बाजारों से रौनक गायब

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में इन दिनों देश के दूसरे राज्यों की तरह भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। वहीं सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन का तापमान भी अधिकतम 37 डिग्री रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। जिला सिरमौर के दोनों औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब और कालाअंब में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इन क्षेत्रों में गम लू भी चलना शुरू हो गई है। जिसके चलते दिन के समय इन बाजारों की रौनक गायब हो गई है।

कुछ समय से पूर्व जिला के दो तीन जगहों पर हुई बारिश से राहत मिली थी। मगर काफी समय से बारिश ना होने के चलते जिला के अन्य स्थानों पर तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जिला के ऊपरी क्षेत्र राजगढ़, पच्छाद, संगडाह, सराहां, नारग, नोहराधार और हरिपुरधार में भी तापमान भी 20 से 28 डिग्री के बीच चल रहा है।

नाहन, पांवटा साहिब और कालाअंब में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब तथा कालाअंब में और तापमान बढ़ने की संभावना है। गत वर्ष जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तापमान 47 व 48 डिग्री तक पहुंच गया था।

वहीं जिला सिरमौर में पिछले माह किसानों द्वारा लगाए गए टमाटर के पौधे भी अधिक गर्मी से जुलूस रहे हैं। काफी समय से बारिश न होने के चलते खेतों की नमी लगातार सूख चुकी है। यदि जल्द बारिश ना हुई, तो तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]