लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर की 259 पंचायतों में 15 सितंबर को होगी विशेष ग्राम सभा- सुमित खिम्टा

NEHA | 13 सितंबर 2024 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी विकास खण्डां की 259 ग्राम पंचायतों में 15 सितंबर, 2024 को विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जायेगा।


सुमित खिम्टा ने बताया कि इन ग्राम सभा बैठकों में गांव को खुले में शौच मुक्त व आदर्श गांव घोषित करना और सत्यापित गांवों के लिए प्रस्ताव पारित करना, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों की पहचान और मौजूदा शौचालयों की मरम्मत तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापना व पृथक्करण शेड की स्थापना के लिए भूमि का चयन आदि मदों पर चर्चा की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है जिसका उदेश्य समूचे देश में स्वच्छता में वृद्धि करना तथा सफाई रखने की आदतों को बढ़ावा देना है। हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में गांवों व पंचायतों को शौच मुक्त व आदर्श गांव बनाने के लिए यह ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त सुमित खिम्टा ने सभी ग्राम वासियों से विशेष ग्राम सभा बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]