Loading...

सिरमौर की युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण

PARUL 9 Sep 2024 Edited 9 Sep 1 min read

HNN/शिमला

शिमला में सिरमौर की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने पहले तो शादी के लिए तैयार था, मगर बाद में उसने पीड़िता का अनुसूचित जाति से ताल्लुक होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता सिरमौर जिला की मूल निवासी है और शिमला में निजी नौकरी करती है। 2020 में विनीत नामक शख्स से मुलाकात हुई, जो दोस्ती में बदल गई। आरोपित ने पीड़िता के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। आरोपी शादी की आड़ में पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कोई न कोई बहाना लगाकर आगे सरका देता। पीड़िता का आरोप है कि कई बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इसके साथ ही गाली-गलौज के साथ जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी करता है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 और एससी एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपित को गिरफ्तारी करने की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Topics: