HNN/ मंडी
30-द्रंग विधान सभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के अन्य निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही1जून, 2024 को मतदान होना है। द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर व अन्य जानकारी देते हुए एसडीएम पधर व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि 30-द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 133 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें लगभग 92 हजार 579 मतदाता हैं।
सिउन और सरी मतदान केंद्रों को महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं जैसे रैंप, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय, बिजली व पीने के पानी कि सुविधा तथा फर्नीचर बारे सारे इंतज़ाम कर लिए गए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों के साथ वोट देने के लिए आने वाली माता को मतदान केंद्रों में विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि मताधिकार का प्रयोग करते समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी और हेल्प डेस्क विस्थापित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से आव्हान किया कि वह चुनाव के दिन 1 जून 2024 को चावन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मत अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के त्यौहार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





