144 के करीब मरीजों को मिला मुफ्त जांच एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ
HNN/ नाहन
नाहन शहर के सामुदायिक भवन रामकुंडी में श्रीसाई हॉस्पिटल नाहन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही परामर्श भी दिया। इस शिविर में क्षेत्र के 144 के करीब मरीजों को मुफ्त जांच एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नेत्र जांच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों की आंखों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ इनकी देखभाल का परामर्श भी दिया। वहीं, मेडिकल अफसर डॉ. नफीशा ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। श्रीसाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया कि हर ब्रांच में विभिन्न अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जांच एवं परामर्श सेवाएं दी जा रही हैं।
ताकि सिरमौर जिला के लोगों को किसी भी प्रकार की मेडिकल ईमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। शिविर में मरीजों के शुगर और बीपी टेस्ट भी निशुल्क किए गए। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ साथ उचित दामों पर चश्में भी उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने बताया कि श्रीसाई अस्पताल में मुख्य सभी इंश्योरेंस एवं सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. बेदी ने सिरमौरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नियमित जांच करवाते रहें। ताकि किसी भी गंभीर बीमारी से समय रहते बचा जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





