लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साईं सेवा समिति नाहन नेचर पार्क में रोपे पौधे, जिले भर में हजार पौधे लगाने का लिया है संकल्प

WebDesk(H) | 3 जुलाई 2023 at 12:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन जिला सिरमौर ने इस बरसात में जिलेभर में एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस पौधरोपण अभियान की शुरुआत नाहन जेल की खाली भूमि पर 175 पौधे लगाकर की गई थी। अब अभियान के दुसरे चरण में रविवार को नाहन के समीप नेचर पार्क में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया।

दूसरे चरण में नेचर पार्क में 225 पौधे रोपे गए जिसमें फलदार, सजावटी, औषधीय, इमारती लकड़ी वाले पौधे लगाए गए। इस अभियान में श्री सत्य साईं सेवा समिति के साथ-साथ संस्कृत विद्यालय के एनएसएस छात्र, नाहन कॉलेज के विद्यार्थी और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने भी भाग लिया। इस कार्य को सफल बनाने में साईं सेवा समिति के प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान के साथ सहायक प्रो. रविदत्त शर्मा, डाॅ. बीआर चौहान, प्रो. देवेंद्र ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी प्रदान की। वन विभाग की कर्मचारी निर्मला चौहान ने पूर्व निर्धारित स्थानों पर बनाए गए गड्ढों में सही ढंग से पौधे लगाने में सहयोग दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती पर देश भर में एक करोड़ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान प्रो. अमर सिंह चौहान, डाॅ. सुरेश जोशी, कनवीनर अनूप भटनागर, अनिल कौशिक, पौधेरोपण के जिला समन्वयक किशोरी लाल पराशर, सत्या शर्मा, अंजु चौहान, सिम्मी भटनागर, राजन शर्मा, मीरा सैनी, शीतल, मधु, उत्कर्ष चौहान, विशाल, शुभम, साक्षी, सारिका, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]