सांस्कृतिक विरासतों को संजोने का बेहतरीन प्रयास है यमुना शरद महोत्सव- ओमापति जम्वाल

ByPRIYANKA THAKUR

Oct 19, 2021

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ यमुना पूजा अर्चना तथा हवन किया। इस पूजा अर्चना में उप मंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन भी शामिल रहे। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने नगरपालिका मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

उन्होंने सिरमौर व देवभूमि अकादमी विकास नगर के बीच चल रहे कबड्डी सेमीफ़ाइनल मैच तथा डिफेंस कॉलोनी पांवटा व स्पोर्ट्स क्लब छछेती के मध्य चल रहे वॉलीबॉल मैच का आनंद लिया तथा खिलाडियों से परिचय किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा कोविड-19 महामारी के चलते अलग ढंग से महोत्सव को मनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जिनके माध्यम से हर व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा बुरी आदतों से भी दूर रहता है।

इस दौर में नशा से बचाव के लिए खेल प्रतयोगिताएं अलग भूमिका निभाती हैं। विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The short URL is: