लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकारी स्कूलों में शुरू होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

Ankita | 15 मई 2024 at 6:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन डाइट में प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

HNN/ नाहन

सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी। इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को डाइट में प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नाहन शिक्षा खंड के स्कूलों में कक्षा प्रथम व कक्षा द्वितीय में अंग्रेजी मीडियम आरंभ करने के दृष्टिगत शिक्षकों को पठन-पाठन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में 64 जेबीटी, 9 हेड टीचर और 7 सीएचटी अध्यापकों सहित कुल 80 अध्यापकों ने भाग लिया।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नाहन महिमादत्त शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश पर हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अन्य स्कूलों के अध्यापकों के लिए भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक पाठशालाओं में कक्षा प्रथम और कक्षा द्वितीय में मीडियम इंग्लिश आरंभ किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत अध्यापकों को पठन-पाठन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में नीलम शर्मा, देवराज व सुद राम शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]