समूरकलां में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से 58 वर्षीय महिला की मौत, बेटा चोटिल

ByAnkita

Mar 26, 2023
ACCIDENT.jpg

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला ऊना के समूरकलां का सामने आया है, यहां अचानक बाइक के नील गाय आ गई, जिसके चलते बाइक पर सवार मां और बेटा नीचे गिर गए।

हादसे में महिला की मौत हो गई है। मृतका महिला की पहचान 58 वर्षीय गुरमीतो देवी, पत्नी मोहिंद्र सिंह, निवासी मोहखास, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, गुरमीतो अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान समूरकलां में अचानक ही बाइक के आगे एक नील गाय आ गई। जिससे चालक बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक नीचे गिर गई। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अजय ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: