लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सभी के सक्रिय सहयोग से ही क्षय रोग पर पाया जा सकता है नियंत्रण- कृतिका कुल्हारी

PRIYANKA THAKUR | 1 दिसंबर 2022 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

ज़िला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से ज़िला में “निक्षय पोषण योजना” की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत देश के जितने भी क्षय रोग से ग्रस्त मरीज हैं, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा इलाज के लिए प्रति महिना 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ज़िला को क्षय रोग मुक्त करने के लिए निक्षयमित्र योजना चलाई जा रही है जिसके तहत रोगियों को निक्षयमित्रों द्वारा लगभग 800 रुपये की लागत की पोषण किट वितरित की जाती है। उन्होंने कहा कि ज़िला में इस योजना के तहत 60 क्षय रोग मरीजों को यह किट प्रदान की जा चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला में क्षय रोग सेे निपटने के लिए आयुष विभाग के 60 डाॅक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि क्षय रोग मरीजों को बेहतर ईलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि मरीज आयुर्वेदिक अस्पताल से भी अपनी दवाईयों को प्राप्त कर सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]