लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

सतपाल सिंह सत्ती ने 54 परिवारों को दी 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

SAPNA THAKUR | 9 अक्तूबर 2022 at 1:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना सदर विस क्षेत्र के 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं एक गरीब परिवार से आते हैं, इसीलिए गरीब का दर्द समझते हैं और सभी की मदद करने का प्रयास करते हैं।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ऊना सदर विस क्षेत्र को 1500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मिली है और बीते कल ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 200 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है और ऊना सदर की जनता ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया है। सत्ती ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]