HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
विद्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है। खेल गतिविधियां जहां एक ओर प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देती हैं तो वहीं दूसरी ओर इनसे परस्पर सहयोग तथा सदभावना को भी बल मिलता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा के खेल मैदान में लड़कों की राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में कही।
राज्यस्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जिलों सहित खेल छात्रावास ऊना, नादौन व सुंदरनगर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन, हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों के प्रति बच्चों व युवाओं को आकर्षित व प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अप्पर देहलां व बसदेहड़ा में खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किए गए हैं तो टब्बा, बहडाला और संतोषगढ़ में खेल स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सत्ती ने कहा कि जिला ऊना के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि देहलां का युवा खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में टीम की कप्तनी करेगा। हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्र खेलों में हिमाचल की बेटी सीमा देवी ने 10 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा कॉमन वैल्थ गेम्स-2022 में भारत ने 61 मेडल हासिल किए जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर व 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ व बच्चों को बधाई देते हुए प्रशंसा की कि इस स्कूल के 53 खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group