Loading...

सड़क हादसा : बेसहारा जानवर को बचाते समय कार खाई में गिरी, दो घायल

By PARUL Published: 12 Sep 2024, 12:40 PM | Updated: 12 Sep 2024, 1:07 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

बस अड्डा सुजानपुर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर टीहरा रोड पर एक निजी वाहन सड़क पर बेसहारा पशु को बचाते समय आई. टैन कार करीब 100 फुट खाई में गिर गई। निजी वाहन चालक नवीन शर्मा पुत्र देशराज निवासी बटूरड़ा व वाहन में सवार दीक्षा पुत्री सुखदेव निवासी मैड को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं ।

इस बात की जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना कार्यकारी प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि निजी वाहन के क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहन चालक नवीन शर्मा व दीक्षा को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पंहुचाया, जहां पर डाक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।