HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत जटेहढ़ विहाल गौसदन के पास ब्यास नदी में पानी में पत्थरों के बीच एक व्यक्ति की लाश फंसी हुई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों व मृतक के बेटे अजय शर्मा द्वारा लाश को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सोहन लाल पुत्र स्व. सूरदास गांव माहिली डाकघर कटरांई कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति का शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





