लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

सरकारी कर्ज के पैसे से पार्टी का प्रचार कर रही है भाजपा- संजय दत्त

SAPNA THAKUR | 12 अक्तूबर 2022 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रदेश सरकार ने भारी कर्ज लेकर जनता के पैसे को प्रचार में लगाया है। यह बात मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने नाहन में प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्व जैसे कार्यक्रम को अपने प्रचार का माध्मम बनाते हुए जनता के पैसे पर लूट मचाई हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में सरकारी बसों में जबरन लोगों को लाया जाता है और उनकी नुमाइश कर जनता का मजाक उड़ाया जा रहा है। संजय दत्त ने कहा कि भाजपा का हमेशा यह प्रयास रहा है कि कम से कम अधिवेशन लाए जाएं, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को बोलने का मौका न दिया जाए, जोकि सरेआम लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के दौरान जो-जो बातें कही थी, आज सब कुछ उसका उलट हो रहा है। देश में काले धन का प्रतिशत बढ़ गया है। उग्रवाद आज भी हो रहा है। सरकार के द्वारा करोड़ों रुपये बरबाद कर बड़े-बडे इन्वेस्टर मीट करवाए गए, लेकिन सरकार के पास न तो इसका ढांचा था और न ही इंन्वेस्टर को लुभाने के लिए कोई कारगर योजना थी।

पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में बड़ा पोटेशल है। बाजवूद इसके आज भी प्रदेश के बहुत सारे क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अछूते हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन इस बारे में मुख्यमंत्री इसलिए कुछ नहीं जानते क्योंकि वे सड़कों पर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर में उड़ा करते हैं। आज प्रदेश में आम जनता महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त हैं।

प्रदेश के किसानों और बागवानों को अड़ानी, अंबानी जैसे व्यापारियों से लुटवाया जा रहा है। यही वजह है कि जो अदानी परिवार दुनिया की अमीरी के 543 पायदान पर था आज वह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है। जनता अब प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से उनका समाधान किया जाएगा।

कर्मचारियों की मांगों का जिस तरीके से सरकार ने दमन किया है, निश्चित ही कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के लिए सबसे पहले ओपीएस की बहाली कर उन्हें राहत देगी।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के नेतृत्व पूछे गए सवाल के जवाब में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा के साथ काम करती है और इसका हर कार्यकर्ता राहुल गांधी को अपना अध्यक्ष बनाना चाहता है, लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद अस्वीकार करते हुए संगठन के साथ रहकर काम करने का निर्णय लिया है।

मगर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में चाहे वह प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हो या फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह खुद कोई निर्णय नहीं ले सकते बल्कि आरएसएस जो कहती है, इन्हे वही मानना पड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को आरएस की कठपुथली बताया है। टिकटों के आबंटन को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर संगठन के द्वारा जो निर्णय लिए जाएंगे वही मान्य होगा।

उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि संजय दत्त 14 अक्तूबर को सोलन में होने वाली प्रियंका गांधी रैली को लेकर नाहन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सोलन से चुनावी कैंपेन को लॉंच करेगी। वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीआर मुसाफिर, अजय बहादुर सिंह, किरनेश जंग, बृजराज ठाकुर, अजय सोलंकी, रुपेंद्र ठाकर आदि मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]