लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संजय ठाकुर को मिली इस बार यशवंत विहार कल्याण समिति की कमान

PARUL | 7 अक्तूबर 2024 at 10:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ठाकुर बोले नाहन की आदर्श कॉलोनी का गौरव बरकरार रखना होगी मेरी प्राथमिकता

HNN/नहान

आखिर लंबे अंतराल के बाद हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी नाहन की आदर्श कॉलोनी यशवंत विहार को नया प्रधान मिल गया है।रविवार देर शाम विजय पाल पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई यशवंत विहार कल्याण समिति की बैठक में चुनावी मुद्दा छाया रहा।देर शाम तक चली चर्चा के बाद सर्वसम्मति से संजय ठाकुर उर्फ संजू भाई को यशवंत विहार कल्याण समिति का प्रधान चुन लिया गया।सर्व समिति से ही दुर्गाराम शर्मा को उपप्रधान योगेंद्र ठाकुर को महासचिव गुमान सिंह को सहसचिव संजय बंसल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।बड़ी बात तो यह है कि इस बार की चुनावी बैठक में समिति का कोरम भी शत प्रतिशत रहा। नई कार्यकारिणी में चमन लाल , धीरेन वालिया विजय पाल पवार को समिति का मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्यकारिणी सदस्यों में हर्ष मनी, विजय पुंडी ,विजय शर्मा ,सुनीता राणा, नागेंद्र ठाकुर, बालक राम ,राकेश शर्मा कंवर सिंह नेगी, प्रोमिला ठाकुर, महेश गुप्ता ,अर्पित शर्मा, सतपाल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार ठाकुर, जगत राम शर्मा, राजेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया है। जबकि प्रेस सचिव का जिम्मा शैलेश सैनी को दिया गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपनी प्राथमिकता में बताया कि हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी इस कॉलोनी के आदर्शों को भी बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कल्याण समिति पूरी तरह से गैर राजनीतिक है जिसमें सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों का सम्मान रहेगा।

उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी को अराजक व शरारती तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही एसपी सिरमौर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। पुलिस प्रमुख से यशवंत विहार में पुलिस पोस्ट के साथ-साथ नियमित अगस्त व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी प्रावधान करवाया जाएगा।संजय ठाकुर ने कहा कि बिजली पानी के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे इसको लेकर योजना तैयार की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी से गुजरने वाले एन एच पर तीखे मोड़ के ब्लैक स्पॉट को प्रशासनिक मदद से दुरुस्त करवाया जाएगा। संजय ठाकुर ने कल्याण समिति के द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं समिति के विश्वास की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश रखूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यशवंत विहार कल्याण समिति की महिला विंग भी तैयार की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]