लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

संगठन के पदाधिकारियों को नहीं किया गया रिहा तो शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

SAPNA THAKUR | 21 मार्च 2022 at 3:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन में देव भूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण आयोग ने चौगान मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक सवर्ण आयोग के लोगों को रिहा करने के लिए मौन रैली का आयोजन किया। सैंकडों की तादाद में एकत्रित हुए सवर्ण समाज के लोगों ने डीसी की मार्फत प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा। संगठन के लोगों ने प्रदेश के राज्यपाल से मांग की है कि जल्द से जल्द संगठन के लोगों को रिहा किया जाए।

उन्होंने कहा कि जितने भी पदाधिकारी पुलिस ने गिरफ्तार किए है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। संगठन इस गिरफ्तारी की निंदा करता है। बता दें कि शिमला में हुए संगठन के प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरोध में सोमवार को नाहन में देव भूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण आयोग ने मौन रैली का आयोजन किया। रैली में जिलाभर के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन में एकत्रित हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर जल्द से जल्द संगठन के पदाधिकारियों को रिहा नहीं किया गया तो संगठन मजबूर होकर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। पूरे प्रदेश से संगठन प्रदेश की जेलों में जाने के लिए तैयार होंगे। रैली में देव भूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण आयोग के जिला भर से आए सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]