लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी झील में डूबकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

PARUL | 18 मई 2024 at 9:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/श्री रेणुका जी

श्री रेणुकाजी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 10 दिन के भीतर श्री रेणुका जी झील में डूबने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 8 मई को भी एक व्यक्ति का शव झील से बरामद किया गया था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस को झील में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन काफी जद्दोजहद बाद भी डूबे व्यक्ति का कोई पता नहीं लग पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद डीएसपी मुकेश डडवाल ने सेना के गोताखोरों से संपर्क किया और शाम 6:00 बजे के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद सेना के जवानों को शव झील से बाहर निकालने में कामयाबी मिली।

डीएसपी मुकेश डडवाल ने बताया कि श्री रेणुका जी में महिला स्नानघाट के समीप किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी, जहां व्यक्ति के कपड़े व जूते बरामद हुए। सेना ने शव झील से बाहर निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की शिनाख्त की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]