HNN/नाहन
जिला सोलन के बद्दी में बतौर जिला श्रम अधिकारी के पद पर तैनात जितेंद्र बिंद्रा का निधन हो गया है। उन्होंने PGI चंडीगढ़ में शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत जितेंद्र बिंद्रा का हाल ही में नाहन से बद्दी के लिए स्थानांतरण हुआ था। जानकारी के अनुसार बिंद्रा डेंगू से पीड़ित चल रहे थे।
ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जितेंद्र बिंद्रा अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बिंद्रा के असामयिक निधन से समूचे नाहन शहर में शोक की लहर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि दिवंगत बिंद्रा ने अपने करिअर की शुरुआत अधिवक्ता के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने श्रम विभाग में अपनी सेवाओं की शुरूआत बतौर लेबर इंस्पेक्टर के पद से की। पिछले लंबे समय से वह जिला श्रम अधिकारी के पद पर तैनात थ।सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन से उनका तबादला पिछले माह बद्दी के लिए हुआ था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group