HNN/ऊना
जिला ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में पुलिस ने दो युवकों को 100.55 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान शंकर पुत्र बलबीर सिंह निवासी मकबूलपुर हाउस नंबर- 220 तहसील व जिला अमृतसर व जसवीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी भाई मंझ रोड गंगाजी नगर तहसील व जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक श्रद्धालुओं के भेष में घूम रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान मैड़ी मेला क्षेत्र के तहत ज्वार में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ज्वार में दोनों युवकों को काबू किया। जब उनकी तलशी ली गई तो उनके कब्जे से 100.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





