लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शोभित आईटीआई चलोला में दाखिले के लिए आवेदन प्रकिया शुरू

Ankita | 16 मई 2024 at 5:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना में स्थित शोभित आईटीआई चलोला में सत्र 2024-25 दाखिले के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह सैनी ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षु सुबह 9 से सायं 4 बजे तक ट्रेड इलेक्ट्रीशियन 2 वर्ष, फिटर 2 वर्ष, प्लंबर एक वर्ष, मेकैनिक डीजल एक वर्ष व मकैनिक मोटर व्हीकल 2 वर्ष के लिए आवेदन कर सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवेदन के लिए छात्र 10वीं या बारहवीं पास होना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी ट्रेडों में सीटें मैरिट के आधार पर भरी जाएंगी। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दाखिला लेने के लिए हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र जरूरी है।

उन्होंने बताया कि एडमिशन पहले आओ व पहले पाओ के आधार पर होगी। इसमें बीपीएल परिवारों, एक्स सर्विसमैन व अनाथ बच्चों को विशेष छूट दी जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]