लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

NEHA | 10 सितंबर 2024 at 3:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू सहित अन्य कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 व 12 सितंबर को भी कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 16 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सिरमौर जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को हुई भारी बारिश से खैरी बरसाती नाले पर जल स्तर बढ़ने से तीन बच्चे फंस गए। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]