HNN / शिमला
सवर्ण आयोग की मांग पर शिमला में हुए बुधवार को हंगामे के बाद पुलिस ने देर रात बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर सहित उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को राजधानी शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा पर उपद्रव मचाने पब्लिक प्रापर्टी को नुक्सान पहुंचाने को लेकर पुलिस ने यह कार्यवाही की है।
पुलिस टीम ने रुमित ठाकुर सहित उनके दो साथियों मदन ठाकुर व दीपक चौहान को भी गिरफ्तार किया है। रात एक बजे शोघी स्थित होटल से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है तीनो को बालूगंज थाना में रखा गया है। आज दोपहर इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इन पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले के तहत आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) भी लगाई गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्योंकि तारादेवी में पुलिस जवानों पर हमले की बात भी सामने आई है। पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 341, 353, 332, 307 आईपीसी और सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 147, 148, 149, 341, 188 आईपीसी भी लगाई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group