शिमला में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं
HNN/शिमला
शिमला में सब्जियों के दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है। जिमीकंद 100 रुपए प्रतिकिलो, मटर 80, शिमला मिर्च और टमाटर 60 रुपए प्रतिकिलो, फूलगोभी 50 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रही है। प्याज के दाम भी 60 रुपए प्रतिकिलो की दर से चल रहे हैं।
फ्रासबीन 80 रुपए प्रतिकिलो की दर पर पहुंच गई है, जबकि पालक के दाम भी आसमान छूने लगे हैं और 80 रुपए प्रतिकिलो पालक बिक रहा है। लहसुन के दाम 400 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं, जबकि अदरक 200 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
हालांकि कुछ सब्जियों के दाम थोड़े राहत दे रहे हैं और लोग इन्हीं सब्जियों की अधिक खरीददारी कर रहे हैं। इनमें भिंडी 30, बैंगनी 40, खीरा 40, करेला 40, घीया 30, पंडोल 30, बंदगोभी 40, कद्दू 30, तोरी 40 व बैंगन 40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
सब्जी मंडी शिमला के प्रधान विशेषर नाथ ने कहा कि अभी कुछ सब्जियों के दाम थोड़े तेज चल रहे हैं, लेकिन आगामी सप्ताह से इनके दामों में गिरावट आने की संभावनाएं हैं, क्योंकि स्थानीय सब्जियों के अलावा बाहरी मंडियों से सब्जियों की खूब खेप पहुंचेगी, जिससे दाम लुढ़क सकते हैं।