Loading...

शिमला में भीषण सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

PARUL 22 Oct 2024 Edited 22 Oct 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

दुर्घटना रचोली पंचायत के जबाह में हुई। कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चालक सचिन नेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश्वर नीवासी रामपुर घायल हुआ है। घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों किसी दूसरे की गाड़ी लेकर जा रहे थे, जिसे मृतक चला रहा था। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।