HNN/शिमला
शिमला के संजौली में कथित अवैध मस्जिद निर्माण मामले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इस दौरान एक महिला बाजार में गिर गई और हंगामा किया। महिला ने कहा कि हम स्थानीय लोग हैं, कोई आतंकी नहीं हैं। पुलिस इस तरह से क्यों बर्ताव कर रही है।
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज होता देख लोग संजौली बाजार की गलियों में घुस गए। दुकानदारों ने तुरंत ही शटर बंद कर दिए। संजौली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस जवानों को एक स्थान से दूसरी जगह ले जाने के लिए एचआरटीसी के टैंपो ट्रेवलर भी तैनात किए गए थे। बाजार में पुलिस की गाड़ियां भी जगह जगह खड़ी रहीं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भी लोगों पर ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया। लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी बेरिकेड हटाने लगे कि पुलिस ने भी इन्हें पीछे धकेलना शुरू कर दिया। संजौली में प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए दमकल के दो बड़े वाहन मौके पर पहुंचे थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






