Loading...

शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म, शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार

By PARUL Published: 25 Nov 2024, 11:21 AM | Updated: 25 Nov 2024, 11:22 AM 1 min read

Himachalnow/शिमला

शिमला में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ एक शादीशुदा शख्स द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले परिचित होने का फायदा उठाया और बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने घर ले गया, जहां उसने घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला शिमला के कुमारसेन थाना क्षेत्र में सामने आया है। शिकायत के अनुसार आरोपी की किशोरी से पहले से जान-पहचान थी। उसने इसका गलत फायदा उठाया और 23 नवंबर को बहला-फुसलाकर पीड़िता को गाड़ी में अपने घर ले गया। आरोपी ने वहां पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोशन लाल (34) निवासी कुमारसेन के रूप में हुई है। शिमला पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर थाना कुमारसेन में बीएनएस की धारा 64 व 137(2) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कोर्ट में पेश कर अभियुक्त का रिमांड हासिल किया जाएगा।

Tags: