शिमला पुलिस ने सेब व्यापारी के ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़

By PARUL Published: 29 Sep 2024, 9:13 PM | Updated: 29 Sep 2024, 9:13 PM 1 min read

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने एक सेब व्यापारी के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो पिछले 5-6 सालों से चल रहा था। यह रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलता था और डिलीवरी करने वाले शख्स और इसे हासिल करने वाला व्यक्ति कभी एक-दूसरे से नहीं मिलते थे।

पुलिस ने 20 सितंबर को शिमला में इस साल की सबसे बड़ी ड्रग्स की जब्ती की, जिसमें 465 ग्राम ‘चिट्टा’ मिला। इस रैकेट के दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग गैंग और हरियाणा के अन्य गैंग के साथ संपर्क थे।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड शाही महात्मा (शशि नेगी) है, जो कश्मीर में भी कुछ लोगों के साथ संपर्क में था। पुलिस ने इस रैकेट को बड़ी कामयाबी के साथ भंडाफोड़ किया है।