शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होमस्टे से युवक-युवती को गिरफ्तार कर 4.870 ग्राम चिट्टा बरामद
कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नशा तस्कर के घर से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और सोना-चांदी बरामद
HNN/शिमला
शिमला पुलिस ने ड्रग पेडलरों पर शिकंजा कस दिया है। ड्रग तस्करी में संलिप्त अपराधियों का पुलिस से बचना आसान नहीं है। इस कड़ी में पुलिस ने युवक-युवती को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 4.870 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
दोनों आरोपी होमस्टे में कमरा लेकर चिट्टे की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक-युवती शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के मूल निवासी हैं। वे स्थानीय युवकों को चिट्टा बेचते थे।
दोनों पुलिस के राडार में थे और इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।