HNN / शिमला
जिला शिमला के रोहडू में गिल्टाडी मार्ग पर एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में सम्मिलित होने गया हुआ था। जब वह घर जाने के लिए अपनी कार के पास जा रहा था, अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा खाई में जा गिरा।
देर रात युवक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किए। लेकिन जब युवक द्वारा फोन नहीं उठाया गया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वही सुबह जब युवक की गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी मिली, तो उन्होंने आसपास युवक को ढूंढने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें युवक खाई में गिरा हुआ दिखा। जब युवक को खाई से बाहर निकाला गया तो युवक मृत अवस्था में था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने जब परिजनों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चमन लाल ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





