लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादी समारोह में गए दो भाइयों के साथ पेश आया हादसा, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रैफर

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 6:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 साल पहले खो चुके थे पिता को, अब बेटा भी...

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहां बड़े भाई की मौत हो गई है, तो वही छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। बड़े बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा स्कूटी के स्किड होने से हुआ है। इसमें 18 वर्षीय विशाल की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय छोटा भाई साहिल गंभीर जख्मी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी के गांव मंगाली से 2 सगे भाई शादी समारोह में भाग लेने डाडासीबा जा रहे थे। डाडासीबा के पास नंगल चौक में स्कूटी स्किड हो गई। इसके बाद इन दोनों को सिविल अस्पताल डाडासीबा ले जाया गया, लेकिन यहां से दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, मगर उन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में बड़े भाई विशाल ने दम तोड दिया।

जबकि छोटे भाई को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। बता दे कि दोनों भाइयों के पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी माता ही उनका पालन पोषण कर रही थी। पुलिस ने केस दर्ज करके स्कूटी को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]