लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

PARUL | 17 नवंबर 2024 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/काँगड़ा

दिल्ली की एक महिला ने शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के व्यक्ति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]