लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने करियाना की दुकान में लगाई सेंध, नकदी सहित जरूरी सामान लेकर फरार

Ankita | 15 मई 2024 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब में अंदौरा रोड पर एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर करियाना की दुकान पर सेंधमारी कर हजारों रुपए की नकदी और अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए है।

करियाना शॉप के मालिक सुरेश शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेश शर्मा ने बताया कि किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाई।

चोरों ने दुकान से गल्ले में पड़ा हुआ करीब 1500 रुपए कैश, करीब 4 हजार की चिल्लर, 2 चांदी के सिक्कों के अलावा लगभग 15 किलो घी, भारी मात्रा में साबुन, शैम्पू, पेस्ट सहित करियाना की अन्य कई आइटमों पर हाथ साफ किया है।

चोरों द्वारा की गई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]