HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के अप्पर लंबागांव में शरारती तत्वों ने सड़क के किनारे खड़े एक टिप्पर में आग लगा दी। इससे टिपर के टायर फट गए।
सोल बनेहड़ निवासी मुकेश कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। लंबागांव पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, मुकेश ने रोजाना की तरह अपने टिप्पर को अप्पर लंबागांव-सरालपट सड़क किनारे खड़ा किया था। रात 11:30 बजे शरारती तत्वों ने टिप्पर के पिछले भाग में आग लगा दी।
टिप्पर के पिछले भाग में आग लगी और टायर के फटने से जोर का धमाका हुआ। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लोगों की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान टल गया। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस थाना के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





