शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, बीडीसी सदस्य ने दर्ज करवाया मामला
HNN/ मंडी
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में शरारती तत्वों ने एक कार के शीशे तोड़ डाले जिससे भारी नुक्सान हुआ है। वही पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और शरारती तत्वों पर नकेल कसने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है।
बता दें कि जिस गाड़ी में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है वह बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जंबाल की है। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना को दी गई शिकायत में भुवनेश्वर जंबाल ने बताया, उसने हाईवे किनारे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के मुख्य द्वार के सामने अपनी सेंट्रो कार (HP32A-4215) पार्क की थी।
यहां रात के समय शरारती तत्वों ने उसके गाड़ी के शीशे तोड़ दिए जिसका पता उसे सुबह चला। जिसके बाद वह पुलिस थाना पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।