HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि पांच राज्यों के विस चुनावों में कांग्रेस पांचों खाने चित्त हुई है। डोहगी में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में चार सीटें जीत कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे कांग्रेस के 12 नेताओं का उत्साह समाप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में से चार में भाजपा ने मिशन रिपीट को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया है और कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने चार राज्यों में भाजपा को पुनः सत्ता सौंप कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगा दी है और उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी विस चुनाव आने वाले हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिशन रिपीट को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। भाजपा मिशन को पूरा करने की कार्ययोजना तैयार कर रही है और कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और मिशन रिपीट को पूरा करेंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले चार साल में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की अनेकों उपलब्धियां रही हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group