Loading...

विश्वविद्यालय में ईआरपी का इम्प्लॉई पोर्टल व लीव मैनेजमैंट मॉड्यूल तैयार

By NEHA Published: 11 Sep 2024, 4:29 PM | Updated: 11 Sep 2024, 4:34 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में ईआरपी का इम्प्लॉई पोर्टल व लीव मैनेजमैंट मॉड्यूल तैयार हो गया है। इसे शुरू करने के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस बीच शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया गया है।

ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को इम्प्लॉई पोर्टल व लीव मैनेजमैंट मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत कार्य कैसे होगा, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम 16 सितम्बर तक चलेगा, जिसका शैड्यूल अलग से जारी किया गया है।

इस व्यवस्था के शुरू होने से कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न सूचना व कार्य इस पोर्टल व मॉड्यूल के जरिए होंगे। इससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता व कुशलता आएगी। सभी शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेना अनिवार्य है।