लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

PARUL | 19 मार्च 2024 at 5:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत एक विवाहिता ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना बरोटीवाला में गुड़िया यादव पत्नी सैलेश यादव मूल निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और कारणों की पड़ताल की। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]